होम कड़ाके की ठंड से ठिठुरा उत्तर प्रदेश, इन जिलों में आज और कल बारिश की संभावना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 8, 2022 09:48 PM

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा उत्तर प्रदेश, इन जिलों में आज और कल बारिश की संभावना

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा उत्तर प्रदेश, इन जिलों में आज और कल बारिश की संभावना

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा उत्तर प्रदेश, इन जिलों में आज और कल बारिश की संभावना

राजधानी में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे तो प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

साथ ही कुछ जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। दिन में सूरज न निकलने के कारण ठंड बढ़ेगी, जबकि रात के समय न्यूनतम तापमान अधिक हो जाने से सर्दी का असर कम रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।

प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है और हल्का से मध्यम कोहरा भी सुबह देखा जा सकता है। शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के कारण एक्यूआइ में भी बेहतरी देखी गयी। शुक्रवार को लखनऊ का एक्यूआइ 130 रहा। प्रदेशभर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रिकार्ड की गई। प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सबसे कम तापमान मेरठ में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चुर्क (सोनभद्र) में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस तो बरेली, वाराणसी और लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)