होम राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस का शिष्टमंडल, राजधर्म की रक्षा की अपील की

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 27, 2020 04:21 PM

राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस का शिष्टमंडल, राजधर्म की रक्षा की अपील की

राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस का शिष्टमंडल, राजधर्म की रक्षा की अपील की

राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस का शिष्टमंडल, राजधर्म की रक्षा की अपील की

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में पार्टी के शिष्टमंडल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली हिंसा मामले पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले पार्टी शिष्टमंडल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कुछ अन्य नेता शामिल थे। पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कहा कि हमने राष्ट्रपति से नागरिकों की जीवन, स्वतंत्रता और संपत्ति संरक्षित करने की अपील की है। हमने यह भी दोहराया की इस घटना के लिए जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। साथ ही साथ कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा।  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि कि दिल्ली में पिछले 4 दिनों में जो हुआ है वह बहुत ही चिंता का विषय है और राष्ट्रीय शर्म की बात है। यह केंद्रीय सरकार की कुल विफलता पर एक प्रतिबिंब है। गौरतलब है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए उनके साथ बातचीत की। हिंसा में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)