होम दिल्ली हिंसा: परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों के लिए बड़ी राहत, CBSE जल्द घोषित करेगा तिथि

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 27, 2020 04:17 PM

दिल्ली हिंसा: परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों के लिए बड़ी राहत, CBSE जल्द घोषित करेगा तिथि

दिल्ली हिंसा: परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों के लिए बड़ी राहत, CBSE जल्द घोषित करेगा तिथि

दिल्ली हिंसा: परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों के लिए बड़ी राहत, CBSE जल्द घोषित करेगा तिथि

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के चलते राजधानी के अन्य इलाकों में परीक्षा में नहीं बैठ पाए छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा। अधिकारियों ने बताया कि CBSE बोर्ड जल्द ही प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की अगली तिथि घोषित करेगा। इसके लिए बोर्ड ने शहर में मौजूदा स्थिति के कारण परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों की विस्तृत जानकारी मांगी है।सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा, 'बोर्ड ने स्कूल के प्रधानाचार्यों से 10वीं और 12वीं के ऐसे सभी छात्रों की जानकारी सीबीएसई के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने को कहा है जो दिल्ली में खराब हालत के चलते अब तक परीक्षा में नहीं बैठ पाए हैं।'उन्होंने कहा छात्रों का तनाव कम करने के लिए बोर्ड इन छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा। प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की अगली तिथि जल्द अधिसूचित की जाएगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हिंसा में अब तक 34 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)