होम हिन्दूवादी नेता की हत्या का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार, पहली पत्नी स्मृति ने अपने मित्र की मदद से कराई थी

Alert Star Digital Team Feb 6, 2020 09:10 PM

हिन्दूवादी नेता की हत्या का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार, पहली पत्नी स्मृति ने अपने मित्र की मदद से कराई थी

हिन्दूवादी नेता की हत्या का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार, पहली पत्नी स्मृति ने अपने मित्र की मदद से कराई थी हत्या

हिन्दूवादी नेता की हत्या का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार, पहली पत्नी स्मृति ने अपने मित्र की मदद से कराई थी

। हिन्दूवादी नेता रणजीत बच्चन की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुये पुलिस ने उनकी पहली पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि हत्या को अंजाम देने वाले की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्राें ने बताया कि विश्व हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या उनकी पहली पत्नी स्मृति ने अपने मित्र दीपेंद्र की मदद से कराई थी। हत्या को अंजाम दीपेन्द्र के कथित चचेरे भाई और शार्प शूटर जितेन्द्र ने दिया था। हत्यारे को लाने वाले कार चालक संजित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की गुत्थी सुलझाने वाली पुलिस टीम को पांच लाख रूपये के पारितोषिक से नवाजा गया है।

गौरतलब है कि पिछले रविवार को हजरतगंज क्षेत्र के ग्लाेब पार्क के निकट श्री बच्चन की उस समय सर पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी जब वह सुबह की सैर पर जा रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि रंजीत बच्चन की पहली पत्नी स्मृति गोरखपुर में रहती थी। दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में होने के बावजूद सुलझ नहीं रहा था जबकि स्मृति दीपेन्द्र से शादी करना चाहती थी। तलाक का मामला हल ना होने की वजह से वो शादी नहीं कर पा रही थी। ऐसे में स्मृति और दीपेन्द्र ने मिल कर हत्या की साजिश रची।

उन्होने बताया कि देवेन्द्र को मध्यप्रदेश की सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि कार चालक और स्मृति को भी धर दबोचा गया है जबकि हत्या को अंजाम देने वाले जितेंद्र की तलाश की जा रही है। हत्यारे की गिरफ्तारी पर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)