होम अब हम मुसलमानों को अपनी खोपड़ी पर तो बैठा नहीं सकते: BJP प्रवक्ता

Alert Star Digital Team Jan 4, 2020 12:19 PM

अब हम मुसलमानों को अपनी खोपड़ी पर तो बैठा नहीं सकते: BJP प्रवक्ता

अब हम मुसलमानों को अपनी खोपड़ी पर तो बैठा नहीं सकते: BJP प्रवक्ता

अब हम मुसलमानों को अपनी खोपड़ी पर तो बैठा नहीं सकते: BJP प्रवक्ता

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने CAA को लेकर विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। हालांकि इस दौरान उन्होंने मुसलमानों को लेकर एक विवादित बयान भी दिया। डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हम मुसलमानों को अपने सिर पर नहीं बैठाएंगे। बता दें कि सुधांशु त्रिवेदी नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शुक्रवार को भोपाल में मीडिया को संबोधित करने आए थे।

पत्रिका की खबर के अनुसार, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- पिछले पांच साल में अगल-बगल के देशों से आए 566 मुसलमानों को भारत की नागरिकता मिली है, लेकिन अब हम मुसलमानों को अपनी खोपड़ी पर तो नहीं बैठा सकते हैं। जो हालात का मारा है अगर वो आएगा तो हम उसको नागरिकता देंगे लेकिन कोई कहेगा की हम आगजनी करेंगे, सड़कों पर बवाल करेंगे तो ऐसे लोगों को सरकार अपने सिर पर नहीं बैठाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)