होम माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद एवं शार्प शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Apr 13, 2023 05:41 PM

माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद एवं शार्प शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया

पुलिस का कहना है कि झांसी में पुलिस चैकिंग के दौरान बाइक सवार दोनों युवकों ने भागने के कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग करी जिसके बाद दोनों को एनकाउंटर में मार गिराया।

माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद एवं शार्प शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया

प्रयागराज मे उमेश पाल और 2 पुल‍िसकर्म‍ियों की हत्‍या करने के बाद से फरार चल रहे अतीक अहमद और शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को झांसी में एक एनकाउंटर में ढेर कर द‍िया। दरअसल आपको बता दें क‍ि असद अहमद ने अपने पांच अन्‍य साथ‍ियों के साथ म‍िलकर प्रयागराज में एक शूटआउट में उमेश पाल को मार ग‍िराया था और इसमें दो पुल‍िसवाले भी शहीद हुए थे. पुल‍िस ने झांसी के घने जंगल में किस तरह से इस एनकाउंटर को अंजाम द‍िया, यह काबिले तारीफ है। झांसी में शार्प शूटर असद और गुलाम के होने की सूचना म‍िलने के बाद एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की। यूपी एसटीएफ के लिए यह एनकाउंटर इतना आसान नहीं था, पुल‍िस ने जिस जगह पर एनकाउंटर क‍िया वह दो शहरों को जोड़ने वाला इलाका है। बताया जा रहा है क‍ि वह झांसी का बबीना का इलाका है। सूत्रों से म‍िली जानकारी के अनुसार, यूपी एसटीएफ टीम को कई परेशान‍ियां सामने आई, जहां एनकाउंटर हुआ उस जगह बेहद घना जंगल था, कटीली झाड़ियां थी और पीछे नहर थी उसके थोड़ा सा आगे पारीछा बांध था। यूपी एसटीएफ ने गुरुवार (13 अप्रैल) को झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम (Ghulam) को मुठभेड़ में मार गिराया। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्‍याकांड (Umesh Pal Murder) में वांछित, पांच पांच लाख रुपये के इनामी असद और गुलाम की एसटीएफ (UP STF) के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई.

 

उन्‍होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये आरोपियों के पास से अत्‍याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं। आपको बताते हैं कि पुलिस को असद और गुलाम की जानकारी कैसे मिली और इनको कैसे ट्रेस किया गया था। दरअसल, उमेश पाल हत्याकांड के बाद असद और गुलाम बाइक पर बैठकर कानपुर पहुंचे, कानपुर से बस में बैठकर दोनों नोएडा डीएनडी गए। वहां पहले से मौजूद कुछ लोग ने दोनों को ऑटो में बैठाकर दिल्ली के संगम विहार पहुंचाया। दिल्ली के संगम विहार में असद और गुलाम करीब 15 दिन तक रुके थे। इसके बाद दोनों अजमेर गए और वहां भी कुछ दिन रुके,अजमेर से दोनों झांसी पहुंचे थे। झांसी में एनकाउंटर में हुई मौत

 

पुलिस का कहना है कि झांसी में पुलिस चैकिंग के दौरान बाइक सवार दोनों युवकों ने भागने के कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग करी जिसके बाद दोनों को एनकाउंटर में मार गिराया। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य शूटर असद और गुलाम को आज एक मुठभेड़ में मार गिराया। हमारे पास जानकारी थी कि उनके पास परिष्कृत अत्‍याधुनिक हथियार हैं. ये यूपी पुलिस और STF के लिए जरूरी केस था क्योंकि एक केस में एक मुख्य गवाह जिसे यूपी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की थी उसकी हत्या कर दी गई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)