होम पहली कैबिनेट बैठक में सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में फ्री राशन योजना को तीन महीने तक बढ़ाया गया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 26, 2022 10:38 PM

पहली कैबिनेट बैठक में सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में फ्री राशन योजना को तीन महीने तक बढ़ाया गया

पहली कैबिनेट बैठक में सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में फ्री राशन योजना को तीन महीने तक बढ़ाया गया

पहली कैबिनेट बैठक में सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में फ्री राशन योजना को तीन महीने तक बढ़ाया गया

उत्तर प्रदेश की दूसरी बार कमान संभालने के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काम में लग गए हैं। शुक्रवार को शपथ ग्रहण हुआ और आज यानि शनिवार को सीएम योगी एक्शन में आते ही अपने नवगठित मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ पहली बैठक की। इस कैबिनेट मीटिंग के बाद योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि, कोरोना काल से शुरू की गई फ्री राशन योजना की तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यह फैसला सीएम योगी ने अपनी लखनऊ के लोक भवन में पहली कैबिनेट बैठक के दौरान योगी आदित्यनाथ ने ऐलान करते हुए कहा कि, आज मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि अगले 3 महीने के लिए मुफ्त राशन योजना को फिर से हम लागू करेंगे। इससे राज्य के 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा। इसको लेकर कैबिनेट बैठक पर उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि, योगीराज 2.0 की आज यानि शनिवार को पहली बैठक की गई और इस बैठक में कई और महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। साथ ही विभागों के विवरण को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की जा सकती है। बता दें कि, शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने इकाना स्टेडियम में दोबारा उत्तर प्रदेश के सीएम के तौर पर शपथ ली। इस शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। पहली कैबिनेट मीटिंग के बाद लिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)