होम सत्ता में आए तो कॉलेज जाने वाली हर लड़की को फ्री में देंगे स्कूटी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2023 11:30 PM

सत्ता में आए तो कॉलेज जाने वाली हर लड़की को फ्री में देंगे स्कूटी

सत्ता में आए तो कॉलेज जाने वाली हर लड़की को फ्री में देंगे स्कूटी

सत्ता में आए तो कॉलेज जाने वाली हर लड़की को फ्री में देंगे स्कूटी

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के सीनियर लीडर अमित शाह ने सिपाहीजाला जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि त्रिपुरा में सत्ता में आने पर बीजेपी कॉलेज जाने वाली हर लड़की को मुफ्त में स्कूटी देगी।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि चुनाव से पहले ही कम्युनिस्टों ने हार मान ली है क्योंकि उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम डॉ माणिक साहा त्रिपुरा में विकास लाने की दिशा में काम कर रहे हैं। जबकि कम्युनिस्ट, कांग्रेस और टिपरा मोथा राज्य में 'जंगल राज' वापस लाना चाहते हैं।'

सिपाहीजाला जिले के विश्रामगंज में रैली में गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, माकपा और टिपरा मोथा की 'तिहरी मुसीबत' को वोट देने से त्रिपुरा में जंगल राज की वापसी का रास्ता खुलेगा। शाह ने कहा, 'त्रिपुरा में कांग्रेस और वामपंथी सरकारों के दौरान कई घोटाले हुए, जबकि भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षों में राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है।' कांग्रेस और वाम दलों पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज दुनिया भर में वामपंथियों का कोई नामोनिशान नहीं बचा है, जबकि देश में कांग्रेस का भी कुछ ऐसा ही हश्र हुआ है।

'राज्य को बचाएगी भाजपा की डबल इंजन सरकार'
इससे पहले उनाकोटी जिले में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, माकपा और टिपरा मोथा की तिहरी मुसीबत का सामना कर रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ही राज्य को इससे बचा सकती है। त्रिपुरा में लंबे समय तक आदिवासियों को धोखा देने वाला वाम दल अब लोगों को धोखा देने के लिए एक आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश कर रहा है। अगर आप इस 'तिहरी मुसीबत' से बचना चाहते हैं, तो 'डबल इंजन' वाली भाजपा सरकार को वोट दें।'

'कांग्रेस-वाम दल ने चुनाव से पहले ही मानी हार'
जितेंद्र चौधरी माकपा के शीर्ष आदिवासी नेताओं में से एक हैं और त्रिपुरा में वाम-कांग्रेस गठबंधन के सत्ता में आने की स्थिति में उन्हें मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। माकपा और कांग्रेस 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को होने वाले चुनाव में मिलकर लड़ रही हैं। शाह ने कहा कि कांग्रेस और वाम दल का एकसाथ आना इस बात का संकेत है कि उन्होंने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हार मान ली है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)