होम यूपी में क्या है चुनाव का पूरा प्लान? किस जिले में कब होंगे चुनाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 8, 2022 09:12 PM

यूपी में क्या है चुनाव का पूरा प्लान? किस जिले में कब होंगे चुनाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

यूपी में क्या है चुनाव का पूरा प्लान? किस जिले में कब होंगे चुनाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

यूपी में क्या है चुनाव का पूरा प्लान? किस जिले में कब होंगे चुनाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

सियासी लिहाज से उत्तर प्रदेश जैसे सबसे बड़े राज्य में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव ऐलान के साथ ही उत्तर प्रदेश में अब आचार संहिता भी लागू हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 7 चरणों में मतदान होंगे जबकि नतीजे 10 मार्च को आएंगे। उत्तर प्रदेश की राजनीति काफी दिलचस्प मानी जाती है और यही कारण है कि सभी लोगों की निगाह उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल भाजपा सत्ता में है। ऐसे में एक बार फिर से उसके लिए सत्ता में वापसी करना बड़ी चुनौती है। उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा जबकि दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा जबकि चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा। 27 फरवरी को पांचवें चरण का, 3 मार्च को छठे चरण का जबकि सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। चुनावी नतीजे 10 मार्च को आएंगे। इसके साथ ही कोरोनावायरस को लेकर चुनाव आयोग की ओर से कई तरह के निर्देश भी दिए गए हैं।

ब हम आपको बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में किस चरण में किन जिलों में चुनाव होंगे

 

पहला चरण-10 फरवरी, दिन- मंगलवार

कुल सीटें- 58

11 जिले- बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, गौतम बुद्ध नगर और अलीगढ़।

दूसरा चरण- 14 फरवरी, दिन- सोमवार

कुल सीटें- 55

9 जिले- संभल, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर।

 

 

तीसरा चरण- 20 फरवरी, दिन- रविवार

कुल सीटें- 59

16 जिले- कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर। 

 

 

चौथा चरण- 23 फरवरी, दिन- बुधवार

कुल सीटें- 60

9 जिले- लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा।

 

 

पांचवा चरण- 27 फरवरी, दिन- रविवार

कुल सीटें-60

11 जिले- बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज।

छठा चरण-3 मार्च, दिन- गुरुवार

कुल सीटें- 57

10 जिले- बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, बलिया, देवरिया।

 

 

सातवां चरण- 7 मार्च, दिन- सोमवार

कुल सीटें-54

9 जिले- जौनपुर, मऊ, आजमगढ़, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)