होम मजबूत हुआ यूक्रेन, अब पुतिन के घर में कर रहा ड्रोन हमले

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 31, 2023 10:02 PM

मजबूत हुआ यूक्रेन, अब पुतिन के घर में कर रहा ड्रोन हमले

मजबूत हुआ यूक्रेन, अब पुतिन के घर में कर रहा ड्रोन हमले

मजबूत हुआ यूक्रेन, अब पुतिन के घर में कर रहा ड्रोन हमले

यूक्रेन युद्ध को करीब डेढ़ साल होने वाला है लेकिन सबसे ज्यादा पीड़ित देश यूक्रेन हार मानने को तैयार नहीं है। यहां तक कि अब यूक्रेन ने भी उलटा रूस पर हमला करना शुरू कर दिया है।

रूस की राजधानी मॉस्को में मंगलवार सुबह एक ड्रोन हमला हुआ था। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने रूस की राजधानी में ड्रोन हमले की पुष्टि की और बताया कि दो आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं। अपने घर में हुए इन ड्रोन हमलों से रूस तिलमिलाया हुआ है।

रूसी अमीरों पर भड़का वैगनर बॉस

रूस की 'वैगनर आर्मी' के प्रमुख ने मॉस्को पर ड्रोन हमले के बाद रूसी सेना और राजनीतिक अभिजात वर्ग की फिर से आलोचना की है। इन हमलों में कम से कम दो लोग घायल हुए हैं और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा। 'वैगनर आर्मी' ने कहा कि रूस ने अपनी ही राजधानी शहर की बेहतर सुरक्षा नहीं की है। बता दें कि वैगनर ग्रुप एक 'भाड़े की आर्मी' है जो यूक्रेन युद्ध में रूस की तरफ से लड़ रही है।

मंगलवार को इसकी प्रेस सेवा द्वारा टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में, 'वैगनर ग्रुप' के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन ने मॉस्को के समृद्ध शहर रुबेलोवका (Rublyovka) में रहने वाले आउट-ऑफ-टच अधिकारियों पर ड्रोन हमले का आरोप लगाया। प्रिगोजिन ने कहा, "आपने, रक्षा मंत्रालय ने, आक्रामक जवाब देने के लिए कुछ नहीं किया है। आपकी हिम्मत कैसे हुई कि आपने ड्रोन को मास्को तक पहुंचने दिया? और अब जब विस्फोटक वाले ड्रोन उनकी खिड़कियों से टकरा रहे हैं तो आम लोग क्या करें?" इसने अपने बयान में कथित तौर पर गाली भी दी है।

ड्रोन को किसने लॉन्च किया था?

मॉस्को मेयर सर्गेई सोबयानिन ने टेलीग्राम में एक पोस्ट के जरिए के कहा कि यूक्रेन ड्रोन हमलों से इमारतों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन हमले में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हमले में क्षतिग्रस्त हुईं दो इमारतों में रह रहे लोगों को बाहर निकाला गया। इस बीच रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेनी ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया है।

यूक्रेन के लिए बड़ी सफलता यही मानी जा रही है कि उसके ड्रोन राजधानी मॉस्को तक पहुंच रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्रोन को किसने लॉन्च किया था। रूस के कई टेलीग्राम मैसेजिंग चैनलों ने बताया कि मॉस्को के बाहरी इलाके में चार से 10 ड्रोन को मार गिराया है।

क्यों खास है रुबेलोवका?

मंगलवार को हमले के बाद टेलीग्राम पर एक पोस्ट में, रूस की संसद के सत्तारूढ़ संयुक्त रूस ब्लॉक के एक प्रमुख सदस्य अलेक्जेंडर खिनशेटिन ने कहा कि आठ में से तीन ड्रोन को रुबेलोवका गांवों में मार गिराया गया था। रुबेलोवका शहर का एक गांव नोवो-ओगारियोवो में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर से महज 10 मिनट की ड्राइव पर स्थित है।

मास्को के पश्चिम के जंगलों में स्थित रुबेलोवका वह इलाका है जहां कभी दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर वर्ग के लोग रहते थे। यह दुनिया के सबसे महंगे इलाकों में से भी एक है। यह जगह फिलहाल रूस के अधिकांश राजनीतिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक अभिजात वर्ग के लोगों का घर है। पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव और प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन जैसे रूसी राजनेताओं का घर भी यहां हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)