होम रवि किशन को फिर मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, मैसेज में लिखा- इस बार मोदी-योगी दोनों चले जाएंगे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Nov 7, 2025 08:03 PM

रवि किशन को फिर मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, मैसेज में लिखा- इस बार मोदी-योगी दोनों चले जाएंगे

बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम जुड़ा है। धमकी भरा संदेश गोरखपुर के रहने वाले उनके करीबी ज्योतिष व पुजारी प्रवीन शास्त्री के मोबाइल पर भेजा गया,

रवि किशन को फिर मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, मैसेज में लिखा- इस बार मोदी-योगी दोनों चले जाएंगे

गोरखपुर। बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम जुड़ा है। धमकी भरा संदेश गोरखपुर के रहने वाले उनके करीबी ज्योतिष व पुजारी प्रवीन शास्त्री के मोबाइल पर भेजा गया, जिसमें रवि किशन की फोटो पर क्रॉस का निशान बनाकर भेजा गया है।

व्हाट्सएप पर धमकी, रवि किशन और पुजारी दोनों को दी गई चेतावनी

ज्योतिष प्रवीन शास्त्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें 4 नवंबर को मोबाइल नंबर 7904161800 से कॉल कर धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने कहा, “इस बार मोदी-योगी दोनों चले जाएंगे।” इसके बाद उसने प्रवीन शास्त्री को जान से मारने और रवि किशन को भी “देख लेने” की धमकी दी।

प्रवीन शास्त्री ने बताया कि धमकी देने वाले नंबर की व्हाट्सएप डीपी पर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर लगी हुई थी। जब रामगढ़ताल थाना प्रभारी ने उस नंबर पर कॉल करके चेतावनी दी, तो थोड़ी देर बाद फिर से धमकी भरा मैसेज आ गया।

पहले भी मिल चुकी है धमकी, आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि इससे पहले भी पंजाब के अजय कुमार यादव नामक व्यक्ति ने रवि किशन को जान से मारने की धमकी दी थी। उस मामले में गोरखपुर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब दूसरी बार धमकी मिलने से रवि किशन और उनके सहयोगियों की चिंता बढ़ गई है।

प्रवीन शास्त्री रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गौतम विहार विस्तार कॉलोनी में रहते हैं और रवि किशन के घर पर नियमित पूजा-पाठ कराते हैं। वर्तमान में रवि किशन बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।

‘सांसद की सुरक्षा बढ़ाई जाए’ – प्रवीन शास्त्री की मांग

प्रवीन शास्त्री ने कहा, “हम परिवार वाले हैं, धमकी के बाद डर लग रहा है। सरकार से मांग है कि सांसद रवि किशन की सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि वह लगातार लोगों के बीच प्रचार में रहते हैं। उनकी जान को खतरा हो सकता है।”

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और धमकी देने वाले नंबर की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, साइबर सेल को इस मामले में जांच के लिए लगा दिया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)