होम PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप, 2 हिरासत में; एक के पास बंदूक और फर्जी PMO ID कार्ड मिलने का दावा

समाचारदेशअपराध Alert Star Digital Team Sep 8, 2026 07:28 PM

PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप, 2 हिरासत में; एक के पास बंदूक और फर्जी PMO ID कार्ड मिलने का दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई में उस कार्यक्रम स्थल से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जहां प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप, 2 हिरासत में; एक के पास बंदूक और फर्जी PMO ID कार्ड मिलने का दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई में उस कार्यक्रम स्थल से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जहां प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। हिरासत में लिए गए लोगों में से एक के पास बंदूक मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बता रहा था।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम मुंबई के BKC स्थित नीता अंबानी कल्चरल सेंटर में होना है। सुरक्षा जांच के दौरान संदिग्ध की गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।

PMO का फर्जी ID कार्ड मिलने का दावा

सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवक का नाम रोहन पारेख है और उसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है। जांच के दौरान उसके पास से PMO कार्यालय का कथित फर्जी आईडी कार्ड बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

सुरक्षा अधिकारियों ने जब आईडी कार्ड की जांच की तो उसके फर्जी होने का पता चला। बताया जा रहा है कि रोहन अपने साथ एक बॉडीगार्ड भी लेकर घूम रहा था। उसके बॉडीगार्ड के पास बंदूक होने की बात कही जा रही है।

फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों लोग कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचे और उनका मकसद क्या था।

मुंबई में PM मोदी का आज कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 8 सितंबर 2026 की शाम करीब 5:45 बजे मुंबई में Global Fintech Fest (GFF) 2026 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में शामिल है।

GFF एक ऐसा मंच है, जहां नीति निर्माता, रेगुलेटर, केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान, फिनटेक और टेक्नोलॉजी कंपनियां, निवेशक, शिक्षाविद और अन्य वैश्विक हितधारक वित्तीय क्षेत्र के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

क्या है GFF 2026 का मकसद?

Global Fintech Fest 2026 में डिजिटल पेमेंट और Financial Inclusion के क्षेत्र में भारत की भूमिका को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा। सम्मेलन में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि Agentic AI, Programmable Financial Instruments, Quantum Technology और अन्य उभरती तकनीकों का इस्तेमाल दुनिया भर में नागरिकों, कारोबार और अर्थव्यवस्थाओं के लिए भरोसेमंद और समावेशी परिणाम हासिल करने में किस तरह किया जा सकता है।

उभरती तकनीकों के साथ वित्तीय सेवाओं को अधिक सुरक्षित, सुलभ और प्रभावी बनाने पर भी सम्मेलन में विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

वडोदरा में भी PM मोदी का कार्यक्रम

मुंबई पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात के वडोदरा में भी कार्यक्रम है। यहां वह Western Dedicated Freight Corridor (WDFC) के तीन महत्वपूर्ण खंडों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इन तीनों खंडों की कुल लंबाई 326 किलोमीटर है और इन्हें 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इनमें न्यू सानंद (नॉर्थ)-न्यू मकरपुरा, न्यू उंबरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-न्यू जेएनपीटी सेक्शन शामिल हैं।

मुंबई में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले दो लोगों की हिरासत और बंदूक तथा कथित फर्जी PMO ID कार्ड मिलने के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, मामले की पूरी तस्वीर मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)