होम UP विधानसभा चुनाव 2027 से पहले घोसी सीट पर होंगे उपचुनाव, सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन से खाली हुई सीट

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 20, 2025 07:24 PM

UP विधानसभा चुनाव 2027 से पहले घोसी सीट पर होंगे उपचुनाव, सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन से खाली हुई सीट

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का आज (20 नवंबर) निधन हो गया है। उनके निधन के बाद घोसी सीट एक बार फिर से खाली हो गई है, जिसके चलते इस सीट पर 2022 के बाद दूसरी बार उपचुनाव कराए जाएंगे।

UP विधानसभा चुनाव 2027 से पहले घोसी सीट पर होंगे उपचुनाव, सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन से खाली हुई सीट

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का आज (20 नवंबर) निधन हो गया है। उनके निधन के बाद घोसी सीट एक बार फिर से खाली हो गई है, जिसके चलते इस सीट पर 2022 के बाद दूसरी बार उपचुनाव कराए जाएंगे।

घोसी सीट पर उपचुनाव क्यों?

नियमों के मुताबिक, यदि किसी जन प्रतिनिधि की अचानक मृत्यु होने, अयोग्य ठहराए जाने या इस्तीफा देने के बाद कोई सीट खाली होती है, तो उस पर छह महीने के भीतर उपचुनाव कराए जाते हैं। सुधाकर सिंह के निधन के बाद, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ही इस सीट पर फिर से उपचुनाव कराए जा सकते हैं। ऐसी परिस्थितियों में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच एक बार फिर से घोसी सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा।

सुधाकर सिंह की जीत रही थी सुर्खियों में

2022 चुनाव: इस सीट पर सपा के दारा सिंह चौहान ने जीत हासिल की थी।

2023 उपचुनाव: दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी, जिसके बाद 2023 में घोसी में उपचुनाव हुए। बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को उतारा, लेकिन सपा के टिकट पर सुधाकर सिंह ने उन्हें 50 हज़ार वोटों से हराकर बड़ी जीत हासिल की थी।

सुधाकर सिंह की यह जीत खासी सुर्खियों में रही थी, लेकिन ढाई साल बाद अब यह सीट एक बार फिर से खाली हो गई है।

सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया दुख

सपा विधायक के निधन पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा दुख जताया है। अखिलेश यादव आज सुबह ही उनके परिजनों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।

अखिलेश यादव का शोक संदेश: "घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।"

यूपी के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सुधाकर सिंह के निधन पर शोक जताया।

सीएम योगी का शोक संदेश: "जनपद मऊ के घोसी विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)