होम डिवाइन कान्फ्रेन्स’ में साँस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनोहारी छटा प्रस्तुत की सी.एम.एस. छात्रों ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 27, 2022 06:59 PM

डिवाइन कान्फ्रेन्स’ में साँस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनोहारी छटा प्रस्तुत की सी.एम.एस. छात्रों ने

डिवाइन कान्फ्रेन्स’ में साँस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनोहारी छटा प्रस्तुत की सी.एम.एस. छात्रों ने

डिवाइन कान्फ्रेन्स’ में साँस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनोहारी छटा प्रस्तुत की सी.एम.एस. छात्रों ने

लखनऊ, 27 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जॉपलिंग रोड कैम्पस द्वारा विद्यालय के सजे-धजे परिसर में उल्लास व उमंग से सराबोर वातावरण में आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन  सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रों ने ईश्वरीय एकता व आध्यात्मिक चेतना का आलोक बिखेरते रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों के रूप में उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों के समक्ष छात्रों ने सार्वभौमिक जीवन मूल्यों, विश्वव्यापी चिंतन, विश्व की सेवा के लिए तथा सभी चीजों में उत्कृष्टता विषय पर अपने ओजस्वी विचारों से अभिभावकों को गद्गद् कर दिया एवं ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ के माध्यम से स्कूली प्रक्रिया में अभिभावकों को साझीदार बनाने के सी.एम.एस. के प्रयास को सफल बना दिया। इससे पहले, सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया एवं  विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया।

                सी.एम.एस. जॉपलिंग रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती शिप्रा उपाध्याय ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि एक सामाजिक संस्था के रूप में स्कूल का उत्तरदायित्व सबसे अधिक महत्वपूर्ण एवं व्यापक है। स्कूल पर समाज की सबसे महत्वपूर्ण एवं समाज की प्रथम इकाई बालक को एक अच्छा इंसान बनाने की जिम्मेदारी होती है। यह समाज को मार्गदर्शन देने वाली ईश्वरीय प्रकाश से प्रकाशित सामाजिक संस्था है। उन्होंने आगे कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक व नैतिक शिक्षा प्रदान कर ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बनाने को संकल्पित है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)