होम श्री बांके बिहारी मंदिर के अब घर बैठे होंगे दर्शन, जल्द शुरू होगी लाइव स्ट्रीमिंग, कॉरिडोर और अतिक्रमण पर भी हुआ बड़ा फैसला
वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के भक्त अब जल्द ही घर बैठकर भगवान के दर्शनों का लाभ ले सकेंगे। मंदिर प्रशासन की ओर से भगवान के दर्शनों की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था अगले साल शुरू हो सकती है।
वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के भक्त अब जल्द ही घर बैठकर भगवान के दर्शनों का लाभ ले सकेंगे। मंदिर प्रशासन की ओर से भगवान के दर्शनों की 'लाइव स्ट्रीमिंग' की व्यवस्था अगले साल शुरू हो सकती है। बांके बिहारी मंदिर के मामलों की देखरेख करने वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने इस संबंध में पुष्टि की है।
न्यायमूर्ति अशोक कुमार की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने बृहस्पतिवार शाम को मंदिर के आसपास सुधारों और विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की। इस बैठक में 15 बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिनमें से 11 पर सहमति बनी।
लाइव स्ट्रीमिंग: न्यायमूर्ति कुमार ने कहा कि 'लाइव स्ट्रीमिंग' के लिए एक फर्म को चुना गया है और यह सेवा अगले साल होली के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।
गुल्लक खोलने का नया तरीका: समिति ने मंदिर की गुल्लक खोलने के लिए एक बैंक की मदद से नवंबर से एक नए तरीके को भी मंजूरी दी है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
सफाई: समिति ने रोजाना के रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए प्रेशर मशीन, वैक्यूम क्लीनर और फ्लोर-क्लीनिंग मशीन समेत सफाई के सामान की खरीद को भी मंजूरी दी।
समिति ने भक्तों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिहाज से कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की:
अतिक्रमण हटाना: मंदिर के द्वार संख्या- एक, दो और तीन के पास से अतिक्रमण हटाने पर चर्चा हुई।
संपत्ति अधिग्रहण: भक्तों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिहाज से आस-पास की संपत्ति के अधिग्रहण के संबंध में दिशानिर्देशों की समीक्षा की गई।
बांके बिहारी कॉरिडोर: वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर भी सरकार का रुख़ अब साफ हो गया है। समिति की बैठक में कॉरिडोर निर्माण की जद में आने वाले मकान, दुकान के स्वामियों को मुआवजा दिए जाने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद जल्द ही कॉरिडोर को लेकर आगे का रास्ता साफ होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।