होम प्रोटोकॉल के तहत केवल इंस्पेक्टर पहुंचे...अखिलेश ने जताई नाराजगी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 14, 2023 09:43 PM

प्रोटोकॉल के तहत केवल इंस्पेक्टर पहुंचे...अखिलेश ने जताई नाराजगी

प्रोटोकॉल के तहत केवल इंस्पेक्टर पहुंचे...अखिलेश ने जताई नाराजगी

प्रोटोकॉल के तहत केवल इंस्पेक्टर पहुंचे...अखिलेश ने जताई नाराजगी

मैनपुरी के बेवर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतगणना में हुई धांधली पर नाराजगी जताई। कहा कि पूरे प्रदेश में प्रशासन ने सत्ता पक्ष के साथ मिलकर सपा के लोगों को हराया।

मुकदमे दर्ज किए गए। गड़बड़ी करने वालों को हम चिह्नित कर रहे हैं। हर बात का जवाब समय आने पर दिया जाएगा। उन्होंने बेवर में प्रोटोकॉल का पालन न होने पर भी ऐतराज व्यक्त किया।

रविवार को दोपहर 2 बजे अखिलेश पूर्व मंत्री तोताराम यादव के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्वमंत्री की अनुज बधू पूनम यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। अखिलेश के पहुंचने पर सिर्फ थाने के इंस्पेक्टर ही प्रोटोकॉल के तहत पहुंचे तो अखिलेश ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि सरकार ने अब उनके प्रोटोकॉल का पालन कराना भी बंद कर दिया है। कार्यकर्ता गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों, अन्य लोगों को चिह्नित करते रहें। समय आने पर सपा इसका जवाब देगी। उन्होंने निकाय चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतों पर कहा कि पार्टी के बड़े लीडर इन मामलों को देख रहे हैं।

जीते प्रत्याशी हराए गए, कार्यकर्ता निराश

अखिलेश ने सुल्तानगंज ब्लाक अध्यक्ष कमलेश शाक्य के आवास पर जाकर उनके पिता को श्रद्धांजलि दी। यहां उन्होंने कहा कि सपा के जो लोग हारे हैं उससे लाखों कार्यकर्ता निराश हैं। जीते हुए प्रत्याशियों को हराया गया। सपाई अब सड़क पर उतरकर जनता के लिए संघर्ष करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)