होम कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, तीन महीने में तीसरी घटना; अब बचे इतने

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 9, 2023 09:33 PM

कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, तीन महीने में तीसरी घटना; अब बचे इतने

कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, तीन महीने में तीसरी घटना; अब बचे इतने

कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, तीन महीने में तीसरी घटना; अब बचे इतने

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में विदेश से लाए गए एक और चीते की मौत हो गई है। इसको दक्षिण अफ्रीका से कूनो लाया गया था। बता दें कि तीन महीने में ये तीसरी मौत है। इससे पहले अप्रैल में अफ्रीका से लाए गए चीते उदय की मौत हो गई।कूनो मों पिछले तीन महीनें के भीतर ये तीसरे चीते की मौत है। पहला चीता नामीबिया से लाया गया था और दूसरा दक्षिण अफ़्रीका से। दोनों ही चीतों की मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है।बता दें कि नामीबिया की चीता साशा की मौत मार्च में हो गई थी। जबकि अप्रैल में दक्षिण अफ़्रीका से लाए गए चीते उदय की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मौत के दो दिन पहले ही उसका नाम उदय रखा गया था। बताया गया कि चीता उदय रविवार सुबह 9 बजे बीमार हुआ था। 11 बजे उसका इलाज शुरू किया गया। दोपहर को 4 बजे उसकी मौत हो गई।नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में 20 चीते लाए गए थे जिसमें अब 17 बचे हैं। बता दें कि अप्रैल महीने में क्वारंटाइन पीरियड पूरा होने के बाद अफ्रीकी चीतों को बडे़ बाडे़ से खुले जंगल में रिलीज कर दिया गया था। साउथ अफ्रीका से बीते 18 फरवरी को कूनो लाए गए 12 चीतों में से तीन नर चीतों को 17 अप्रैल को क्वारंटीन बाडे़ से बड़े बाडे़ में छोड़ दिया गया था। वहीं 18 अप्रैल और 19 अप्रैल को शेष 9 चीतों को भी कूनो के बड़े बाडे़ में रिलीज कर दिया गया था।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)