होम सी.बी.एस.ई. कक्षा-10 व कक्षा-12 की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत रहा सिटी इण्टरनेशनल स्कूल का परीक्षाफल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 12, 2023 10:16 PM

सी.बी.एस.ई. कक्षा-10 व कक्षा-12 की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत रहा सिटी इण्टरनेशनल स्कूल का परीक्षाफल

सी.बी.एस.ई. कक्षा-10 व कक्षा-12 की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत रहा सिटी इण्टरनेशनल स्कूल का परीक्षाफल

सी.बी.एस.ई. कक्षा-10 व कक्षा-12 की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत रहा सिटी इण्टरनेशनल स्कूल का परीक्षाफल

लखनऊ, 12 मई। सिटी इण्टरनेशनल स्कूल (सी.आई.एस.), इन्दिरा नगर के मेधावी छात्रों ने विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सी.बी.एस.ई. कक्षा-10 व कक्षा-12 की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार परीक्षाफल देकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। आज जारी हुए सी.बी.एस.ई. कक्षा-12 के परीक्षा परिणाम में सिटी इण्टरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शत-प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त किया है जबकि विद्यालय के लगभग 20 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। कक्षा-12 में सी.आई.एस. छात्र दिव्यांश चतुर्वेदी ने 96.6 प्रतिशत, कनिष्का शुक्ला ने 94.6 प्रतिशत एवं अनन्या प्रकाश ने 94.6 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं।

            इसी प्रकार, कक्षा-10 की बोर्ड परीक्षा में भी सी.आई.एस. छात्रों ने शत-प्रतिशत सफलता अर्जित की है जबकि 33 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। कक्षा-10 की बोर्ड परीक्षा में सी.आई.एस. छात्रा समृद्धि मिश्रा ने 96.6 प्रतिशत, नव्या भारद्वाज ने 96.4 प्रतिशत एवं सार्थक वर्मा ने 95.4 प्रतिशत अर्जित कर टॉप किया है एवं अपने शिक्षकों व माता-पिता का गौरव बढ़ाया है। इस अभूतपूर्व परीक्षा परिणाम पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सिटी इण्टरनेशनल स्कूल की निदेशिका डा. सुनीता गाँधी ने विद्यालय के शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सी.आई.एस. की संस्थापिका डा. भारती गाँधी ने छात्रों की सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सिटी इण्टरनेशनल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)