
आज से जोधपुर में शुरू होंगी प्रियंका-निक की शादी की रस्में
November 29, 2018, 04:55 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनास की शादी की रस्में गुरुवार से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस शुरू होंगी। दोनो
November 29, 2018, 04:59 PM
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को अंतरिक्ष में एक और बड़ी छलांग लगाते हुए एक साथ 31 उपग्रह लॉन्च किए हैं। स्पेस एजेंसी ने देश के पृथ्वी निगरानी उपग्रह समेत आठ देशों के कुल 31 उपग्रह अंतरिक्ष में छोड़े हैं जिन्हे लेकर पीएसएलवी-सीए रॉकेट श्री हरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से सफलतापूर्वक उड़ान भरी है।
सफल लॉन्च के बाद इसरो चेयरमैन डॉ. के सिवन ने कहा कि अभी हमारे सामने और भी चीजें हैं। श्रीहिरकोटा पर ट्रैफिक बहुत है। हम जल्द ही एक और शानदार मिशन को अंजाम देने जा रहे हैं और वो है जीसेट-11। यह भारत द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट है। इसे फ्रेंच गुयाना से 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।इसरो के अनुसार पीएसएलवी-सीए 380 किलोग्राम का हायपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट (एचवाईएसआईएस) और 30 अन्य उपग्रह जिनका संयुक्त वजन 261.5 किलोग्राम है, लेकर जाएगा। पीएसएलवी रॉकेट की उपग्रह प्रक्षेपण प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। पूरा मिशन रॉकेट के उड़ान भरने के 112 मिनट में पूरा हो जाएगा।
एचवाईएसआईएस उपग्रह का प्राथमिक उद्देश्य पृथ्वी की सतह, इंफ्रारेड एवं शॉर्ट वेव इंफ्रारेड क्षेत्रों व इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पैक्ट्रम का अध्ययन करना है। 23 सैटेलाइट अमेरिका केगुरूवार को छोड़े जाने वाले उपग्रहों में एक छोटा और 29 नैनो सैटेलाइट शामिल हैं। ये कुल आठ देशों के हैं।
अमेरिका के अकेले के 23 उपग्रह हैं। उसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, कोलंबिया, फिनलैंड, मलेशिया, नीदरलैंड्स व स्पेन के हैं। इसरो की व्यावसायिक कंपनी एंट्रीक्स कार्पोरेशन के जरिए विदेशी सैटेलाइटों को व्यावसायिक आधार पर छोड़ा जा रहा है।
इस सेक्शन में और भी...
November 29, 2018, 04:55 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनास की शादी की रस्में गुरुवार से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस शुरू होंगी। दोनो
November 29, 2018, 04:52 PM
कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने पर स्पष्टीकरण देते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने ब
November 28, 2018, 01:18 PM
अगले साल 15 जनवरी से चार मार्च के बीच लगने वाले अर्द्ध कुंभ मेले के दौरान करीब 12 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद की जा रह